फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Loan will be given from sugarcane crop on sugarcane crop

सहकारी समिति से गन्ने की फसल पर मिलेगा ऋण

Wed, 30 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Loan will be given from sugarcane crop on sugarcane crop
सहकारी समिति से गन्ने की फसल पर मिलेगा ऋण
विज्ञापन

चरथावल। किसान सेवा सहकारी समिति चरथावल की संचालक मंडल की बैठक में गन्ने की फसल पर ऋण वितरण का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, समिति दफ्तर में उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों को जमा कराने की व्यवस्था की जा रही है।

मंगलवार को समिति दफ्तर पर चेयरमैन कुबेद दत्त त्यागी की अध्यक्षता में मीटिंग में किसानों को गन्ने की फसल पर एक एकड़ जमीन पर 66 हजार रुपये ऋण मिलने का प्रस्ताव पारित हुआ। इससे पहले गन्ने की फसल समिति द्वारा ऋण वितरण की व्यवस्था नहीं थी। एमडी राजकुमार ने बताया कि सहकारी समिति से लिए गए ऋण पर सिर्फ तीन प्रतिशत की ब्याज दर है। किसान को 1.60 लाख तक ऋण सीमा पर संबंधित गन्ना समिति से नो ड्यूज देना होगा। वहीं, समिति में कर्मचारी रहे रामकिशोर त्यागी और प्रशांत की मृत्यु के बाद सेवारत उनके आश्रितों को भविष्य निधि का भुगतान करने पर सहमति बनी। समिति कार्यालय पर विद्युत बिल जमा कराने, 15 जनवरी को समिति का एजीएम की बैठक कराने के लिए तय हुआ। संचालक भोपाल पाल मुथरा, वेदप्रकाश त्यागी महाबलीपुर, अमरीश कुमार चरथावल, जहीर निरधना, अब्दुल रऊफ कुटेसरा, धनराज चौधरी बधाई खुर्द और सुधीर शर्मा दहचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed