फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Little stars on the ground... happiness in the sky

Muzaffarnagar News: जमीं पर नन्हें सितारे...आसमान पर खुशियां

Fri, 02 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Little stars on the ground... happiness in the sky
खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साल के पहले दिन जन्मी नवजात बच्ची को लेकर बैठे परिजन। संवा
मुजफ्फरनगर। नए साल के पहले दिन खुशियों की किलकारियों ने दस्तक दी। जिलेभर में कुल 60 बच्चों का जन्म हुआ, जिससे परिवारों में जश्न का माहौल है। नवजात शिशुओं के आगमन से अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मिठाई बांटकर उल्लास मनाया।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में नववर्ष के पहले दिन विशेष उत्साह रहा। यहां बुधवार रात 12 बजे से लेकर एक जनवरी की रात तक 23 प्रसव हुए। इनमें 11 बेटे और 12 बेटियों ने जन्म लिया। शहाबुद्दीनपुर की रोशन ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बिलासपुर की रेशमा के घर बेटे की किलकारी गूंजी। इन परिवारों ने अपने घर आए नए सदस्यों का खुशी-खुशी स्वागत किया और जश्न मनाया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। नवजात शिशुओं की आवाज गूंजते ही लोगों ने खुशी मनाई। इन 23 शिशुओं में से 11 का जन्म ऑपरेशन से हुआ। बिलासपुर की रेशमा ने अपनी बेटी के जन्म पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह बेटी को जन्म देकर बेहद खुश हैं और परिवार में बेटी-बेटे में कोई भेद नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- खतौली में सात बच्चों ने लिया जन्म
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साल के पहले दिन सात बच्चों का जन्म हुआ। दो बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ, इनमें एक लड़का और एक लड़की है। इनके अलावा सामान्य प्रसव से पांच बच्चे जन्मे, जिनमें तीन लड़के और दो बेटियां हैं। संवाद
-- बुढ़ाना में 10 बच्चे जन्मे, छाई खुशी
बुढ़ाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर साल के पहले दिन 10 बच्चों का जन्म हुआ। यहां खुशियां छाई रहीं। अभिभावकों ने खुशी मनाई। मिठाई बांटी गई। यह भी कहा कि बेटे और बेटी के जन्म में कभी भी अंतर नहीं करना चाहिए। संवाद

- पुरकाजी में जन्मे्र तीन बेटे
कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर तीन महिलाओं ने बेटों को जन्म दिया। बरला की आसमीन, भूराहेड़ी की काजल और कैल्लनपुर की आरती ने बेटों को जन्म दिया। परिवारों ने यहां पर स्वास्थ्यकर्मियों और ग्रामीणों को मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed