फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Little girl breaks down before Muzaffarnagar DM, seeks help for cataract treatment; DM sends her in official c

Muzaffarangar: DM की चौखट पर रोती हुई पहुंची मासूम, मोतियाबिंद से जूझ रही बच्ची को डीएम ने दिया इलाज का भरोसा

Wed, 30 Jul 2025 02:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Jul 2025 02:27 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जनसुनवाई के दौरान एक मासूम बच्ची रोती हुई डीएम के सामने पहुंची और आंखों में मोतियाबिंद व आर्थिक तंगी की बात बताई। डीएम उमेश मिश्रा ने तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया और इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Little girl breaks down before Muzaffarnagar DM, seeks help for cataract treatment; DM sends her in official c
डीएम ऑफिस में रोती हुई बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था में जब संवेदना जुड़ती है, तब दृश्य कुछ अलग ही होता है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा के सामने एक मासूम बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी। उसके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था।

विज्ञापन


बच्ची ने बताया कि उसकी आंखों में मोतियाबिंद है और इलाज कराने की स्थिति में परिवार नहीं है। आर्थिक तंगी के कारण वो दर-दर भटक रही थी। बच्ची की मासूम अपील सुनते ही डीएम उमेश मिश्रा भावुक हो गए और तत्काल मदद के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आफत बने संदिग्ध ड्रोन: मेरठ में बिना अनुमति उड़ाने पर होगी कार्रवाई, थानों में बनेंगे 'ड्रोन रजिस्टर'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि उसका समुचित इलाज कराया जाए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाएगा।

इस संवेदनशील पहल को देखकर वहां मौजूद जनसामान्य और अधिकारी भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर भी डीएम की इस मानवीयता की सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed