फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   List of 20 shopkeepers released for home delivery

होम डिलीवरी के लिए 20 दुकानदारों की सूची जारी

Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
List of 20 shopkeepers released for home delivery
चरथावल बैंक के सामने पुलिस द्वारा बनाए गोल निशान में खडे़ ग्राहक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
होम डिलीवरी के लिए 20 दुकानदारों की सूची जारी
विज्ञापन

चरथावल। तहसीलदार सदर पुष्कर नाथ चौधरी और थाना प्रभारी सूबे सिंह ने लॉकडाउन में खुलने वाले मेडिकल स्टोर, किराना की दुकान और बैंकों के सामने एक-एक मीटर की दूरी पर कली चूना से गोल निशान बनवाए, ताकि लोगों की दूरी बनी रहे।

नौ बजे बाद मेडिकल स्टोर और किराना की दुकानों को बंद कराया। उन्होंने कस्बे में 10 मेडिकल स्टोर और 10 किराना व्यापारियों की सूची जारी कर दी है। उन्हें फोन करने के बाद घर पर खाद्य सामग्री और दवाएं भिजवाई जाएगी। उधर, मंगलवार रात नशे में धुत होकर एक व्यक्ति ने लोगों के भूखे मरने की नौबत आने के संबंध में डीएम को फोन किया। आनन फानन में एसडीएम सदर अशोक कुमार राजस्व विभाग की टीम को लेकर कस्बे में पहुंचे। एसओ को लेकर शिकायतकर्ता के पास गए, तो वह नशे में था। एसडीएम सदर ने जमकर हड़काया। पुलिस ने बंद के दौरान सड़कों पर घूमने वाले चालकों के 10 बाइकों को सीज किया और 25 वाहनों के चालान किए। राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह, लेखपाल केशव शर्मा, कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

चरथावल बैंक के सामने पुलिस द्वारा बनाए गोल निशान में खडे़ ग्राहक।

चरथावल बैंक के सामने पुलिस द्वारा बनाए गोल निशान में खडे़ ग्राहक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed