फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Link road will be widened till Bhopa bus stand

Muzaffarnagar News: भोपा बस स्टैंड तक लिंक रोड का होगा चौड़ीकरण

Sun, 07 Sep 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Link road will be widened till Bhopa bus stand
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका गांधी कॉलोनी में हनुमान मंदिर से भोपा बस स्टैंड तक जा रही लिंक रोड का चौड़ीकरण कराएगी। इसके साथ ही डिवाइडर का भी निर्माण कराया जाएगा। पालिका ने बजट प्रस्ताव तैयार कर शासन की स्वीकृति के लिए भेजा है। नगर पालिका क्षेत्र का लगातार विस्तारीकरण हो रहा है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी से मंडी क्षेत्र में आने के कई रास्ते हैं लेकिन लिंक रोड सीधे भोपा बस स्टैंड तक आता है। लोगों को आवागमन में सुविधा देने के लिए लिंक रोड का चौड़ीकरण आवश्यक माना जा रहा है। जिसे ध्यान में रख पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की ओर से बजट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गए थे। अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि गांधी कॉलोनी हनुमान मंदिर से भोपा बस स्टैंड तक करीब एक किमी. लंबे लिंक रोड चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण के लिए 4.88 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि आवंटन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed