फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Line of tractors jammed in Muzaffarnagar

ट्रैक्टरों की कतार से शहर में लगा भीषण जाम

Sat, 30 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Line of tractors jammed in Muzaffarnagar
महापंचायत के दौरान महावीर चौक पर लगी टैक्टरों की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ट्रैक्टरों की कतार से शहर में लगा भीषण जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू की किसान महापंचायत के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने शहर क्षेत्र में सुबह से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। हालांकि महापंचायत में उमड़ी किसानों की भारी भीड़ के चलते यह व्यवस्था धराशायी हो गई। महापंचायत में जाने के लिए किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टरों की कतार से भीषण जाम लग गया। नतीजतन वाहनों चालकों की रफ्तार पर लगाम लग गया। राहगीरों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
महावीर चौक स्थित जीआईसी ग्राउंड में आयोजित महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा शुक्रवार सुबह से ही रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई थी। इसके तहत शहर के वहलना चौक से सुजड़ू चुंगी और सरकुलर रोड होते हुए महावीर चौक पहुंचने का मार्ग महापंचायत में आने वाले किसानों के लिए तय किया गया था। वहीं, शहर में आने-जाने वाले अन्य सभी वाहनों के लिए हाईवे के भोपा बाईपास को निर्धारित किया गया था। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए हर चौराहे पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। हालांकि दोपहर होते-होते यह व्यवस्था किसानों की भारी भीड़ के चलते पूरी तरह धराशायी हो गई। महापंचायत में पहुंचने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर न केवल भोपा बाईपास, बल्कि जानसठ रोड से होकर भी आयोजन स्थल तक पहुंचे। वहीं, शामली-बड़ौत की ओर से आने वाले किसानों के ट्रैक्टर काली नदी पुल पार कर शामली रोड से होते हुए भगत सिंह रोड, कोर्ट रोड व प्रकाश चौक होकर जीआईसी ग्राउंड में पहुंचे। किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टर शहर में घुसने के कारण भीषण जाम लग गया। शहर के हनुमान चौक, शिवचौक, झांसी रानी, टाउनहाल रोड, कोर्ट रोड व प्रकाश चौक पर जो जहां था, करीब एक घंटे तक वहीं फंसकर रह गया। ट्रैक्टरों के आयोजन स्थल पहुंचने के बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन

तिरंगे के साथ लहराए रालोद व भाकियू के झंडे
मुजफ्फरनगर। किसान महापंचायत में आने वाले सभी किसानों के ट्रैक्टरों व अन्य गाड़ियों पर तिरंगे लहराते नजर आए। तिरंगे के साथ ही रालोद और भाकियू के झंडे भी सभी वाहनों पर लगे मिले। वहीं, महापंचायत में आने वाले किसानों में मोदी-योगी सरकार को लेकर काफी गुस्सा रहा। लगातार किसान मोदी-योगी की सरकार नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed