फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Light fog in Khatauli in the morning: Samvad

Muzaffarnagar News: 10 घंटे कोहरा...2.6 डिग्री गिरा पारा

Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Light fog in Khatauli in the morning: Samvad
खतौली में सुबह के समय छाया हल्का कोहरा : संवाद
मुजफ्फरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात से सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहा। आसमान में बादल छाए रहे। दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को भी कोहरा छाए रहने के आसार है।
विज्ञापन

शुक्रवार आधी रात के बाद घना कोहरा शुरू हो गया था। शनिवार सुबह तक कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पानीपत-खटीमा हाईवे, दिल्ली-दून हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहन चालकों ने सड़क पर एक ओर वाहन रोक दिए। कोहरा छटने के बाद आगे बढ़े। रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा, जबकि दिन का तापमान 16.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री था।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह बदला जिले का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
18 जनवरी 16.0 9.0
17 जनवरी 18.6 9.0
16 जनवरी 18.1 11.0
15 जनवरी 16.4 8.0
--------
इनसेट
नमीं के हिसाब से करें खेत की सिंचाई
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा की वैज्ञानिक डॉ. रीना का कहना है कि खेत की नमी के हिसाब से सिंचाई करनी चाहिए। क्षेत्र में इस समय मुख्य फसल सरसों और गेंहू की है। अगर खेत में नमी है तो पानी देने की जल्द नहीं करनी चाहिए। पाले से बचाव बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनसेट
पशुओं को ताजा पानी पिलाएं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता कहते हैं कि ठंड के मौसम में पशुओं की देखभाल भी जरूरी है। शीतलहर से पशुओं को बचाना चाहिए। टीन शेड में पशुओं को बांधना चाहिए। पशुओं को ताजा पानी पिलाना चाहिए। चारे का ध्यान रखें और खोर की साफ-सफाई रखनी चाहिए।



सुबह की सैर से करें परहेज
मुजफ्फरनगर। सांस के रोगियों को सुबह के समय कोहरे में सुबह की सैर से परहेज करना चाहिए। इससे सांस की बीमारी बढ़ सकती है। अधिक ठंडे पदार्थेां का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि सांस और ह्दय के रोगियों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed