फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Light failure due to cable burst in the power house, condition deteriorated in summer

Muzaffarnagar News: बिजलीघर में केबल फटने से बत्ती गुल, गर्मी में हालत हुई खराब

Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Light failure due to cable burst in the power house, condition deteriorated in summer
37 डिग्री तापमान में चार घंटे बिजली गुल रहने से सवा लाख की आबादी हुई परेशान
विज्ञापन

ड्यूटी कर रहा होमगार्ड व अन्य कई जगहों पर महिलाएं हुई बेहोश

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिजलीघर का केबल फटने से शहर की आपूर्ति चार घंटे ठप रही। 37 डिग्री तापमान में बिना बिजली के लोग बिलबिला उठे। उमस भरी गर्मी के कारण चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड समेत कई महिलाएं बेहोश हो गई। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया।
खत्ता रोड विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार दोपहर को मजदूर गड्ढे की खोदाई कर रहे थे। मजदूरों से मुख्य केबल कट गया और वह शॉर्ट होने से फट गया। हालांकि वहां किसी तरह का हादसा होने से बच गया। लेकिन उमस भरी भीषण गर्मी में दोपहर ढाई बजे केबल फटने से शहर की बत्ती गुल हो गई। जिससे करीब सवा लाख की आबादी बिलबिला उठी। उमस भरी गर्मी ने सभी को छक्के छुड़ा दिए। विद्युत कर्मी केबल फटने के बाद ठीक करने में जुट गए, जिसे साढ़े छह बजे तक ठीक किया जा सके।
विज्ञापन

गर्मी से बिगड़ी हालत, कई बेहोश हुए
शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने सभी की हालत खराब कर दी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। राष्ट्र वंदना चौक पर ड्यूटी कर रहा होमगार्ड विपिन कुमार शुक्रवार दोपहर को अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा घर में खाना बनाते हुए कश्यप कॉलोनी की रविता भी बेहोश होकर गिर गई। उसे भी परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डाॅ. संदीप कुमार ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश होने के कारण कई लोग आए। जिनका उपचार किया गया और गर्मी में पानी ज्यादा पीने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघर में केबल खराब होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। केबल को ठीक कराया गया और उसके बाद आपूर्ति सुचारू हो गई। बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाएगी, किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। - अमर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed