फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life will be built on the foundation of sanskars: Videha Yogi

संस्कारों की नींव पर होगा जीवन का निर्माण: विदेह योगी

Sun, 06 Nov 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Life will be built on the foundation of sanskars: Videha Yogi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिसौली। आर्य समाज के प्रसिद्ध स्वामी विदेह योगी ने कहा कि जीवन का निर्माण संस्कारों की नींव पर होता है। अभिभावक और बुजुर्ग युवाओं को ब्रह्मचर्य, सदाचरण, आज्ञापालन, अनुशासन और ईमानदारी के सद्गुणों की उत्तम शिक्षा दें।
गांव गढ़ी नोआबाद में पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह की ओर से आयोजित राष्ट्रभृत यज्ञ एवं यज्ञोपवीत संस्कार में कुरुक्षेत्र से पधारे स्वामी विदेह योगी ने कहा कि वेदों में ऋषियों ने जो संस्कारों का विधान दिया है, वहीं जीवन का मूलाधार है। विकारों से मुक्त जीवन के लिए प्रत्येक बालक-बालिका को संस्कारों से संचित करना आवश्यक है। परिवार और विद्यालय मूल कड़ी है, जहां से जीवन में संस्कारों की दृढ़ता आती है। संस्कारों की कमी से ही समाज में बुराइयां सामने आती है। युवा वैदिक ग्रंथों का अध्ययन करें। जनता वैदिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद कहते है, वो बच्चे बड़े भाग्यशाली है, जिनके माता-पिता धार्मिक है, परोपकारी है और दानी है।
विज्ञापन

वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि मन, वचन और कर्म से आचरण की पवित्रता जीवन की कसौटी है। वायुमंडल में प्रदूषण की बढ़ोत्तरी जीवन के लिए खतरा बन गई है। औषधीय जड़ी-बूटियों, गौ घृत से वेद मंत्रों के द्वारा यज्ञ करने से पर्यावरण की रक्षा संभव है। यज्ञ वैज्ञानिक पद्धति है। शुकतीर्थ से पधारे स्वामी सत्यवेश ने कहा कि अंधविश्वास और पाखंड से बचेंगे, तभी सत्य ज्ञान का प्रकाश जीवन में आएगा। संयोजक अरविंद आर्य, अजय बालियान, डॉ. आशीष बालियान ने विद्वानों और अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेधड़क ने सुनाए ऋषि दयानंद के प्रेरक भजन
(फोटो)
सिसौली। बागपत के भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क ने ऋषि दयानंद की महिमा तथा देशभक्ति के प्रेरक भजन सुनाए। प्रात: राष्ट्रभृत यज्ञ में ब्रह्म यशपाल शास्त्री तथा यज्ञमान विराट बालियान, उदय रघुवंशी, विभु आर्य, वतन बालियान रहे। वेदपाठ गुरुकुल प्रभात आश्रम मेरठ के ब्रह्मचारियों ने किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रवीर सिंह दाहा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधायक राजपाल बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज आदि ने दीक्षा लेने वाले युवाओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed