फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life Saving Award

रिया की मां को मिला जीवन रक्षक अवार्ड  

Sun, 12 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Life Saving Award
रिया की मां को एवार्ड देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अपने पिता की जान बचाकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाली रिया चौधरी की मां को डीएम जीवन रक्षा अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 60 हजार का चेक दिया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2014 को भौराकलां की रिया चौधरी उस समय अपने पिता सुरेशपाल के सामने आ गई थी, जब कुछ लोगों ने गोलियों से उन पर हमला कर दिया था। इस घटना में रिया चौधरी की मृत्यु हो गई थी। रिया के माता-पिता को भी दो गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से डीएम ने अपने शिविर कार्यालय पर रिया के पिता सुरेश को प्रशस्ति पत्र और 60 हजार का चेक दिया। सुरेश को जीवन रक्षा मेडल भी दिया गया। डीएम डीके सिंह ने कहा कि बहादुरों का हमेशा सम्मान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया ने अपने प्राण देकर बहादुरी का परिचय दिया। डीएम डीके सिंह ने बताया कि मृतक लोगों के वारिसान का नाम दर्ज कराने का अभियान शुुरू हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन किसानों के लिए आम आदमी बीमा योजना का अभियान भी लेखपालों को चलाने के लिए कहा गया है। इस बीमा योजना में किसी का नाम छूट गया है तो वह लेखपालों और तहसीलदार को अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed