फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Life is in trouble due to rain, risk of houses collapsing increased due to waterlogging

Saharanpur News: बारिश से जनजीवन बेहाल, पानी भरने से मकानों के गिरने का खतरा बढ़ा

Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Life is in trouble due to rain, risk of houses collapsing increased due to waterlogging
शाकंभरी/बेहट/रामपुर मनिहारान/पुवांरका/अंबेहटा। जिले में कई दिन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन बेहाल हो गया है। गांवों में निचले इलाकों में पानी भरने से जहां मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है, वहीं दुकानों और घरों में बारिश का पानी भरने से सामान भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


भारी बारिश में गांव रजापुर नौगांवा की सुंदरपुर-मिर्जापुर सड़क मार्ग पर बसी बस्ती के दर्जन भर परिवारों ग्राम प्रधान शहजाद मलिक, वासित, मुनव्वर अली, अलीहसन, सनव्वर, छोटा, अशरफ, असगर, इरशाद आदि के मकानों के पास पानी भर गया है। इससे इन मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह ने गांव पहुंच कर बस्ती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बेहट के जंधेड़ी पठानपुरा गांव की आबादी की तरफ गांगरोह नदी के तेज बहाव से कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम मानवेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बचाव कार्य कराए जाने की मांग की है। कलसिया से नदी में पूर्वी यमुना नहर का अतिरिक्त पानी भी नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय, बाल्मीकि बस्ती, बंजारान, पीठ बाजार में जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्लेवासी रामकुमार, सुधीर, बंटी, सोनू, नारायण, राजेंद्र का आरोप है कि नाले, नालियों में कूड़ा अटने से जलभराव हो रहा है।
पुवांरका के चकहरेटी में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी के पास वाला तालाब ओवरफ्लो होने के कारण पानी रास्ते में भर गया। सोमवार सुबह बाइक सवार सोनू बाइक सहित नाले में गिरकर घायल हो गया, जिसे लोगों ने बाहर निकाला।
अंबेहटा में बारिश का पानी मुख्य बाजार की दुकानों में घुसने से चौधरी तुषार चौहान, राकेश सैनी, पंजाब सिंह, मदन सैनी, ऋषिपाल सिंह आदि दुकानदारों का किरयाना, पेस्टीसाइड, इन्वर्टर बैट्री के सामान का नुकसान हुआ। पीड़ितों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।



---------------------------------
महिला का मकान गिरा, दो की दीवारें ढही
रामपुर मनिहारान/शाकंभरी। रामपुर मनिहारान के मोहल्ला मनिहारान घास मंडी निवासी सुरैया पत्नी गफ्फार का मकान सोमवार सुबह भरभरा कर गिर गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबे में पीड़ित के घर का समान दब गया। गफ्फार का कहना है कि उसने तीन बार प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान के लिए फॉर्म जमा किया था, लेकिन अभी तक भी उसका मकान नहीं बना। मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मगनपुरा में हरपाल पुत्र काशीराम और जानीपुर के वहीद पुत्र तकी के छप्परनुमा कच्चे मकानों में दरार आ गई और उनकी दीवारें ढह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed