{"_id":"6019950f8ebc3e38905e89bc","slug":"lieutenant-colonel-dies-of-illness-muzaffarnagar-news-mrt5234527174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टीनेंट कर्नल की बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टीनेंट कर्नल की बीमारी से मौत
विज्ञापन
श्मशान में मृतक दिनेश त्यागी को गार्ड ऑफ ऑनर देते आर्मी के जवान ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट कर्नल की बीमारी से मौत
छपार। गांव बरला निवासी आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश त्यागी का दिल्ली के आरआर अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को पैतृक गांव में उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी दिनेश त्यागी (56) आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें काफी समय से किडनी की समस्या थी। करीब तीन माह पूर्व हालत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से नाजुक हालत में उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। सोमवार देर रात कर्नल दिनेश त्यागी का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
मंगलवार को उनका शव पैतृक गांव बरला लाया गया, जहां आर्मी की ओर से आई टीम ने उनके शव को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कर्नल के भतीजे अभिनव ने शव को मुखाग्नि दी। उनके निधन से गांव में शोक व्याप्त है।