फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard seen in Mirawala, panic among villagers

Muzaffarnagar News: मीरावाला में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों के बीच दहशत

Mon, 11 Sep 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Mirawala, panic among villagers
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना/ककरौली। गंगा खादर से सटे गांव मीरावाला में तेंदुआ दिखाई दे जाने से ग्रामीणों के बीच दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़े जाने की मांग रखी है।

थाना क्षेत्र के गांव मीरावाला शुकतीर्थ गंगा खादर क्षेत्र से सटा हुआ है। प्रधान संजय कुमार ने बताया कि घर के निकट ही पशुशाला बना रखी है। अचानक पशुओं ने जोर से आवाज निकालना शुरू कर इधर-उधर भागने लगे। पशुशाला में तेंदुए के पंजे के निशान मिले। गांव से गंगा खादर की ओर जा रहे ग्रामीण रजनीश एवं दूध डेरी गाड़ी चालक को तेंदुआ दिखाई दिया तो वह वापस गांव लौट आए। ग्रामीण प्रेम सिंह, अजब सिंह, हरि सिंह, मिंटू, विजयपाल, मैनपाल, पवन, नेत्रपाल, ऋषिपाल ने बताया कि गांव में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed