{"_id":"5e14d3f48ebc3e87c06987fc","slug":"leopard-screams-again-in-daulatpur-forest-villagers-fear-khatauli-news-mrt4626408132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर के जंगल में फिर तेंदुए की आहट, ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर के जंगल में फिर तेंदुए की आहट, ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन
11-गांव दौलतपुर में तेंदुए की दहशत से सूनसान पड़ी गांव की गलियां।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर के जंगल में फिर तेंदुए की आहट, ग्रामीण भयभीत
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। गांव दौलतपुर के ग्रामीण जंगल में तेंदुआ होने से बहुत भयभीत हैं। गांव के किसान ने खेत में जाते समय तेंदुए के होने की आहट सुनी, जिसकी वजह से वह घबराकर गांव की तरफ भाग आया था। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। दिन ढलते ही गांव की गलियां सूनी हो जाती हैं। ग्रामीण ठंड के मौसम में अपने घरों में जागकर पहरा दे रहे हैं। इतना ही नहीं किसान अपने खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं।
ककरौली के गांव दौलतपुर के जंगल में तेंदुए के फिर से दस्तक देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। गांव निवासी किसान आस मोहम्मद पुत्र तैय्यब ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह अपने खेत पर जा रहा था, तो उसने अचानक गन्ने के खेत से किसी जानवर के तेज रफ्तार से दौड़ने की आवाज सुनी, जिससे वह भयभीत हो गया। घबराता हुआ वहां से गांव में पहुंचकर इस बात की जानकारी सभी ग्रामीणों को दी। उसने बताया कि सोमवार को जहां तेंदुए ने कुत्ते के शरीर का आधा हिस्सा खाकर छोड़ रखा था, यह घटना भी उसी के पास वाले खेत की है। मंगलवार की सुबह 7.30 बजे वन विभाग के दरोगा सबी हैदर सिंह राजसिंह पुंडीर व साथी सुनील कुमार, वन रक्षक दौलतपुर के जंगल में तेंदुए की जानकारी लेने पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद वहां से लौट गए थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया था कि जंगल में किसी प्रकार के तेंदुए के होने का कोई निशान नहीं मिला है। तेंदुए का गांव के जंगल में होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और सभी लोग अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने व बाहर जाने से रोक रहे हैं। दिन ढलते ही गांव में गली मोहल्ले सुनसान हो जाते हैं। साजिद, इरशाद, उस्मान, इरफान, हुसैन अहमद, इंतेजार, वीरसिंह, पप्पू, फिरोज, सुनील, मनीष, धर्मेन्द्र व इरशाद आदि ग्रामीणों के बीच गांव के प्रधान नौशाद के चबूतरे पर तेंदुआ होने की दहशत के चलते पूरा दिन चर्चा का माहौल बना रहा है। बता दें कि सोमवार को गन्ने के खेत में तेंदूए द्वारा कुत्ते को अपना शिकार बनाने के बाद से ही किसानों ने जंगल में अपने खेतों पर जाना बंद कर दिया था। मस्जिद से रात को जागते रहने की मुनादी भी कराई थी। मुनादी होने पर सोमवर की रात को ग्रामीणों ने लाठी व डंडे लेकर गांव रातभर गांव व अपने घरों में पहरा दिया।

10-गांव दौलतपुर में तेंदुए की दस्तक को लेकर उससे निपटने के लिए योजना बनाते ग्रामीण।- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन