फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard makes dog hunt, villagers panic

तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बनाया, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard makes dog hunt, villagers panic
ककरौली के गांव दौलतपुर के जंगल में तेंदुए के द्वारा शिकार किए गए कुत्ते के बालों को दिखाते ग्रामी - फोटो : KHATAULI
ककरौली। गांव दौलतपुर के जंगल में भी तेंदुए ने दस्तक दे दी है। तेंदुए ने खेत में एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। जिससे किसानों में दहशत का माहौल बन गया। दहशत इतनी बढ़ गई कि लोगों ने अपने खेतों में ही जाना बंद कर दिया। लोग घरों से भी निकलने से डरने लगे हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की दस्तक को लेकर जंगल में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी किसान साजिद सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत पर जा रहा था। जब वह किसान इस्तेकार के खेत के पास पहुंचा, तो उसने तेंदुए के पैरों के निशान एवं गन्ने के खेत में एक कुत्ते का खाया हुए शरीर का आधा हिस्सा पड़ा दिखाई देखा। जिसे खूंखार तेंदुए ने अपना शिकार बनाया हुआ था। वह यह नजारा देखकर बहुत घबरा गया और वहां से दौड़ता हुआ गांव में आ गया। गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को उसने सारी घटना के बारे में बताया। जिसे सुनते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना के कुछ देर बाद ही शुक्रताल वन विभाग टीम से इंस्पेक्टर सबी हैदर एवं सुनील कुमार ग्रामीणों के साथ जंगल में किसान इस्तेकार के खेत में पहुंचे। जहां तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया हुआ था। खेत में कुत्ते का पीछे का एक पैर, बाल व खाया हुआ शरीर का पीछे का आधा हिस्सा पड़ा हुआ मिला। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को कई घंटों तक जंगल में काफी जगह पर तलाश किया, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को सावधान रहने को कहकर वापस शुक्रताल चले गए।
विज्ञापन

-----
-बच्चों को बाहर खेलने से रोका
गांव दौलतपुर के जंगल में तेंदुए की दस्तक को लेकर ग्रामीण इस्तेकार, जावेद अहमद, इरशाद, तहसीन, सैय्याद, पूर्व प्रधान युनुस, राशिद, अनस, शुऐब, आजम, साकिब, अमजद व सलमान आदि ग्रामीण दहशत के चलते घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अपने बच्चों को भी घर के बाहर खेलने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहरा देने को मस्जिद से ऐलान कराया
ग्रामीणों ने तेंदुए को लेकर दहशत के चलते गांव की बड़ी मस्जिद में ऐलान करा कर लोगों को रात में जागते रहने की हिदायत दी। जिससे लोग रातभर अपने घरों में भी लाठी डंडे लेकर रहे और कुछ ग्रामीण गांव में पहरा देते रहे हैं।

----
किसान ने रविवार रात को देखा था तेंदुआ
रविवार की रात को भी किसान अहमद अली खेत पर सिंचाई करने गए थे। तभी उन्हें गांव के पास के जंगल में अचानक तेंदुआ दिखाई दिया था। जिससे वह बुरी तरह घबरा गए थे और दौड़कर गांव में आए और डायल यूपी 100 नंबर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर वन विभाग के कर्मचारी को फोन कर क्षेत्र के जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी थी। जिससे वन विभाग के इंस्पेक्टर सबी हैदर व अपने साथी सुनील कुमार के साथ गांव में पहुंचे थे। जिसके बाद टीम ने ग्रामीणों के साथ रात में टॉर्च की रोशनी से तेंदुए को जंगल में तलाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed