फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard in village Mukallampura

जानवर ने भेड़ को खाया, तेंदुआ होने का अंदेशा

Sat, 11 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard in village Mukallampura
मीरापुर। गांव मुकल्लमपुरा में अज्ञात जंगली जानवर ने मकान में बंधे भेड़ को चीरफाड़ कर खा लिया। ग्रामवासियों का कहना है कि रात में तेंदुए ने इस घटना को अंजाम दिया है। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

गांव मुकल्लमपुरा निवासी पदम सिंह पुत्र उडिया ने अपने मकान में भेड़ बकरियां पाल रखी है। बृहस्पतिवार रात वह सभी जानवरों को कमरे में बंद कर बाहर सो गया। देर रात कोई जंगली जानवर उसके घर में घुस गया और कमरे में बंधे भेड़ को खा लिया। भेड़ की खाल मकान के बाहर पड़ी मिली। ग्रामीणों ने भेड़ के अवशेष देखे और वन विभाग को सूचित किया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी, डिप्टी रेंजर मोहन कुमार बहुखंडी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अवशेष का मुआयना कर बताया कि किसी जंगली जानवर ने हमला कर ऐसा किया है। अगर तेंदुए ने ऐसा किया होता, तो भेड़ को जंगल में ले जाकर मारता न कि गांव के अंदर। फिलहाल इस घटना से गांव में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed