फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard in village Daulatpur

तेंदुए के डर के चलते गांव में रिश्तेदारों का भी आना बंद

Sat, 11 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard in village Daulatpur
ककरौली के गांव दौलतपुर के जंगल में तेंदुए के खौफ से पहरे के बीच चारा काटते किसान। - फोटो : KHATAULI
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। गांव दौलतपुर में तेंदुए की आहट को लेकर गांव में अभी तक खौफ मंडरा रहा है। जिसके चलते गांव के किसान खेतों पर लाठी, डंडे व भाले साथ लेकर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण बच्चों को दिन ढलते ही घर से बाहर जाने पर रोक लगा देते हैं। जंगल से महिलाओं ने भी चारा लाना बंद कर दिया है। तेंदुए के डर के चलते ग्रामीण पशुओं को सूखा भूसा खिलाने को मजबूर हैं। पशुपालक पशुओं को खुली जगह के बजाए बंद चहारदीवारी में बांध रहे हैं। तेंदुए के खौफ से गांव में ग्रामीणों के रिश्तेदारों ने भी आना बंद कर दिया है। वन विभाग के आला अधिकारियों ने ग्रामीणों को बच्चों की सुरक्षा के लिए रात में जागकर पहरा देने का मशविरा दिया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनने व जंगल में मिले पदचिह्नों को लेकर किसानों ने बताया कि दहशत के कारण गन्नों की छिलाई नहीं होने से वे गन्ने की पर्ची भी नहीं डाल पा रहे हैं। किसान लाठी डंडे व भाले लेकर समूह बनाकर खेतों में चारा लेने के लिए जाते हैं। कोई भी किसान भैंसा बुग्गी के साथ जंगल में नहीं जा रहा है। गांव में दहशत के चलते ग्रामीण बच्चों व महिलाओं को घर में रखने पर मजबूर हो रहे हैं। गांव में सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए दिन के समय और शाम को भी मुनादी कराई जा रही है। साजिद, दानिश, राहुल, अमरपाल, अनस, जावेद, अहमद अली, शाहनजर, इरशाद, सैदा, पप्पू, दीपक, उस्मान, गय्यूर, गुलशेर, इस्लाम आदि ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वन विभाग के अफसर क्षेत्र में तेंदुआ नहीं होने की बात कहकर बिना बताए ही अपने कार्रवाई रजिस्टर पर कुछ ग्रामीणों के हस्ताक्षर करा कर ले गए थे, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को अफसरों ने बाद में दी। इसे लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों पर हस्ताक्षर कराने को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ ने तेंदुए को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली
गांव दौलतपुर में ग्राम प्रधान के चबूतरे पर डीएफओ सूरज अपने साथ रेंजर सिंह राजसिंह पुंडीर, वन दरोगा सबी हैदर व सत्येंद्र कुमार, वनरक्षक सुनील कुमार, पशु रक्षक राजकुमार व अमन सहित टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से तेंदुए के बारे में जानकारी ली। डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा सााि ही बच्चों की सुरक्षा के लिए रात में जाग कर पहरा देने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान व महिला अकेले जंगल में न जाए, क्योंकि गर्दन झुकाकर चारा काट रहे लोगों पर तेंदुआ सबसे पहले हमला करता। और किसी भी ग्रामीण को अगर कहीं कोई तेंदुआ होने की जानकारी मिले, तो वह उन्हें फोन कर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed