फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lekhpal suspended for falsely resolving complaint

Muzaffarnagar News: शिकायत का झूठा निस्तारण करने पर लेखपाल निलंबित

Tue, 10 Sep 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for falsely resolving complaint
जानसठ। गांव में अवैध कब्जे की शिकायत का झूठा निस्तारण करने तथा अधिकारियों को गुमराह कर गलत रिपोर्ट प्रेषित करने के मामले की जांच के बाद लेखपाल भारती को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नंहेड़ा के ग्राम प्रधान ने संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ संदीप भागिया को शिकायती प्रार्थना देकर अवगत कराया था कि गांव में कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिसकी वजह से गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। रविदास मंदिर में भी गंदा पानी भरा हुआ है। सीडीओ ने इस शिकायत की जांच लेखपाल भारती को सौंपी थी।
विज्ञापन

एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि लेखपाल ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए जांच रिपोर्ट गलत पेश कर दी। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील से जांच टीम गठित की। सोमवार को जांच टीम में तहसीलदार सतीश चंद बघेल जांच पड़ताल करने के लिए गांव में मौके पर पहुंचे। तहसीलदार के जांच पर पता चला कि लेखपाल ने गलत रिपोर्ट दी थी।एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed