फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Legislator launches mission power campaign

विधायक ने मिशन शक्ति अभियान का किया शुभारंभ

Sat, 17 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Legislator launches mission power campaign
देवबंद। सरकार द्वारा प्रथम नवरात्र से नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और कानून की जानकारी देने का लक्ष्य निर्धारित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान आरंभ किया है। इसका उद्देश्य नारी शक्ति के लिए सरकार द्वारा बनाए कानून की जानकारी एवं सुरक्षा देने का एहसास कराना है। सीओ रजनीश उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोलंकी ने कहा कि सरकार का महिलाओं के लिए अच्छा अभियान है। महिला थाना निरीक्षक करुणा चौधरी ने कहा महिलाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाता है। इसमें भाजपा के नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, देहात मंडल अध्यक्ष सोनिक कश्यप, डॉ. उपेंद्र अरुण गुप्ता, श्याम चौहान, अभिषेक त्यागी, राहुल वाल्मीकि, अर्जुन सिंघल, अजय गर्ग, अभिषेक मित्तल, अंकित राणा, अमित गर्ग, राम मोहन सैनी, लक्की वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed