फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lead ingot factory fined Rs 32 lakh, goods worth Rs 60 lakh seized

Muzaffarnagar News: लेड इंगट फैक्टरी पर 32 लाख लगा जुर्माना, 60 लाख का माल सीज

Mon, 22 Sep 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lead ingot factory fined Rs 32 lakh, goods worth Rs 60 lakh seized
मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग की एसआईबी शाखा ने बेगराजपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंस मेटल एंड एलायज पर जांच की। फैक्टरी में लेड इंगट बनती है, जिससे बैटरी में लगने वाली प्लैट्स बनाई जाती हैं। जांच करने पर 65.79 लाख रुपये का माल कम पाया गया जबकि दर्शाए गए कच्चे माल से 59.58 लाख रुपये का माल अधिक पाया गया। माल सीज कर फैक्टरी संचालकों से मौके पर ही 32 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


एसजीएसटी की एसआईबी यूनिट के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद दीक्षित ने बताया कि शनिवार को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव हुसैनपुर बोपाड़ा में प्रिंस मेटल एंड एलायज पर जांच की गई। एसआईबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में भेजी गई टीम ने फैक्टरी में खरीद और बिक्री की जांच की। फैक्टरी में क्रय-विक्रय समेत जीएसटी के रिकार्ड को जांचा गया, जिनके आधार पर टीम जीएसटी क्लेम्ड, खरीदारी सहित विभिन्न दस्तावेजों को खंगाल रही है। उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद जीएसटी की गड़बड़ी को लेकर जुर्माना समेत आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौके पर 59.58 लाख रुपये का माल सीज किया गया। जांच के बाद जुर्माना बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed