फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   LDM will siege on misbehavior in banks

बैंकों में हो रहे दुर्व्यवहार पर करेंगे एलडीएम का घेराव

Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
LDM will siege on misbehavior in banks
छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर जारी भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 74वें दिन भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंकों में किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर एलडीएम का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर मांगेराम त्यागी ने कहा कि बैंक कर्मचारी किसानों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं। बैंकों में किसानों को बाहर धूप में लाइन में खड़ा किया जाता है। बैंक मैनेजर और गार्ड उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। कनेक्टिविटी भाग जाने का बहाना बनाकर किसानों को कई दिन तक परेशान किया जाता है और कई महीनों तक पासबुक में उनके लेनदेन की एंट्री तक नहीं की जाती। गांव बरला में यूनियन बैंक की शाखा में भी किसानों से दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर एलडीएम का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान सरदार मंगल सिंह, करतार सिंह, जसविंदर सिंह, गुलजार सिंह, बबलू त्यागी, विकास प्रधान, ललित त्यागी, कय्यूम अंसारी और तौसीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, सहारनपुर हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 74वें दिन जारी रहा। कुशलवीर सिंह ने कहा कि किसान काले कानून के विरोध में धरने पर बैठे हैं और जब तक सरकार इन्हें वापस नहीं लेगी, धरना खत्म नहीं होगा। मौके पर आदेश बाबा, पंकज भगत, अमित त्यागी और बबलू त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed