फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laying on the ground, women protested against the debenture

महिलाओं ने जमीन पर लेटकर बैनामे का किया विरोध

Mon, 19 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Laying on the ground, women protested against the debenture
सदर तहसील में पिता द्वारा 83 बीघा कृषि भूमि का बैनामा भतीजों के नाम करने के विरोध में हंगामा करतीं ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिलाओं ने जमीन पर लेटकर बैनामे का किया विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पीपलशाह निवासी वृद्ध ने अपनी 83 बीघा जमीन का बैनामा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भतीजों के नाम कर दिया। भतीजों के नाम किए बैनामा किए जाने पर रजिस्ट्रार कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। वृद्ध की तीनों बेटियों ने बैनामे का विरोध किया। इस पर पुलिस ने तीनों महिलाओं को तहसील से बाहर कर दिया। पुलिस रवैये से नाराज महिलाएं जमीन पर लेट गईं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से नियम विरुद्ध बैनामा किया गया है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव पीपलशाह निवासी वृद्ध इलमचंद का कोई बेटा नहीं है, जिसके चलते उसकी देखभाल भाई-भतीजे ही करते हैं। वृद्ध की तीन बेटियां राजदुलारी, शिक्षा देवी और सुधा हैं, जो शादी के बाद अपनी-अपनी ससुराल में रहती हैं। वृद्ध के नाम पर उसकी 83 बीघा पैतृक जमीन है, जिसके मालिकाना हक पर कोई बेटा न होने के चलते उसकी तीनों बेटियां अपना दावा करतीं हैं, जबकि वृद्ध की देखभाल करने के चलते भतीजे इस जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। इसे लेकर काफी समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े पूर्व वृद्ध ने अपने भतीजों के नाम अपनी 83 बीघा जमीन का बैनामा करने का प्रयास किया था, जिसकी जानकारी लगने पर उसकी तीनों बेटियों ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया था। इस पर उस समय बैनामा नहीं किया गया था और दोनों पक्षों के बीच वृद्ध को उसकी तीनों बेटियों द्वारा रखे जाने की बात तय हुई थी। हालांकि वृद्ध इसके बाद भी अपने भतीजों के पास ही रहता रहा। सोमवार को वृद्ध अपने भतीजों के साथ तहसील पहुंचा और रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचकर अपनी पूरी जमीन का बैनामा भतीजों के नाम पर कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वृद्ध की तीनों बेटियां अपने परिजनों के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचीं और बैनामे का विरोध किया। महिलाओं के हंगामे को देख रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों ने पुलिस फोर्स बुला ली, जिसके बाद भारी सुरक्षा के बीच वृद्ध द्वारा अपने भतीजों के नाम 83 बीघा जमीन का बैनामा कर दिया गया। हंगामा कर रहीं उसकी तीनों बेटियों को पुलिस ने तहसील से बाहर कर दिया, जिस पर वें जमीन पर लेट गईं और पुलिस व तहसील प्रशासन की मिलीभगत से नियम विरुद्ध बैनामा कराने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में तीनों बेटियां व उनके परिजन मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कहकर लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed