फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lawyers pen down-shutter down strike from today

वकीलों की आज से पेन डाउन-शटर डाउन हड़ताल

Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lawyers pen down-shutter down strike from today
जानसठ बार संघ सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते बार संघ अध्यक्ष व सचिव - फोटो : KHATAULI
बार संघ अध्यक्ष बोले, सचिव को गिरफ्तार किया तो सभी अधिवक्ता देंगे अपनी गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। अधिवक्ता और न्यायिक तहसीलदार कोर्ट के पेशकार के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ रहा है। बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल ने शुक्रवार से बार संघ की पेन डाउन-शटर डाउन हड़ताल करने की घोषणा की है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सचिव व किसी अधिवक्ता की गिरफ्तारी की गई तो बार संघ के सभी अधिवक्ता भी अपनी गिरफ्तारी देंगे।
बृहस्पतिवार को बार संघ सभागार में पत्रकार वार्ता में बार सचिव प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया कि जानसठ तहसील में अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। गांव मुझेड़ा के रहने वाले देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सैयद नसीम अहमद जैदी का जमीन का दाखिल खारिज नायब तहसीलदार ने नहीं किया था। इसकी शिकायत एसडीएम और तहसीलदार से भी लिखित में देकर अवगत कराया। इसके बाबजूद एक महीने बाद दाखिल खारिज किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील में 50 से अधिक प्राइवेट कर्मचारी काम करते हैं, जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। तहसील प्रशासन बार संघ सचिव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहा है। इस पर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार से अधिवक्ता पेन डाउन-शटर डाउन हड़ताल पर रहेंगे। पूर्व अध्यक्ष जावेद हुमायुं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व सचिव अजादार हुसैन जैदी, पूर्व सचिव शशि सैनी, पूर्व सचिव ज्ञानचंद सैनी, मूलचंद सैनी, हिलाल मेहंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं से विवाद का हल करा लेंगे
एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि पेशकार और वकील के बीच विवाद हुआ था। बार संघ अधिवक्ताओं से भी वार्ता की जाएगी। मामले का बैठक करके निस्तारण करा दिया जाएगा।

अध्यक्ष की हड़ताल की अपील
तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल ने पश्चिमी उत्तर की सभी बार एसोसिएशन से एक दिन का कार्य बहिष्कार करके कलमबंद हड़ताल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed