फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lathicharge condemned on farmers in Haryana

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा

Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lathicharge condemned on farmers in Haryana
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 12द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में गठवाला खाप के गांव फुगाना में मीटिंग मे मौजूद चौधर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुई बैठक में हरियाणा के किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। चौधरियों ने कहा कि हरियाणा के किसान सरकार द्वारा मंडी प्रक्रिया खत्म करने का विरोध कर रहे थे। गठवाला खाप के चौधरियों ने कहा कि उनका समर्थन हरियाणा के किसानों के साथ है। गठवाला खाप का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के किसानों से मिलने जाएगा।

गठवाला खाप के गांव फुगाना में शनिवार को गांव के पूर्व प्रधान चौ. थाम सिंह के आवास पर चौ. मुकेश मलिक के नेतृत्व में आयोजित बैठक में हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। चौधरियों ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली में किसान पंचायत कर सरकार द्वारा मंडी खत्म करने के निर्णय का विरोध कर रहे थे। ऑनलाइन फसलों की खरीद-फरोख्त का विरोध किया गया। चौधरियों ने कहा कि मंडी व्यवस्था पुराने जमाने से चली आ रही है। किसान अपनी मर्जी से मंडी में अपना अनाज व गुड़ बेच देता है। ऑनलाइन खरीद फरोख्त की जानकारी किसान को नही है। उन्होंने कहा कि गठवाला खाप का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के किसानों के समर्थन में कुरुक्षेत्र जाएगा। इस मौके पर रामकुमार, प्रकाश, कुशलपाल शर्मा, विनोद, राकेेश व कुलदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed