फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lathi charge: demand action against guilty officers

जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की पंचायत में निंदा

Tue, 06 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge: demand action against guilty officers
शाहपुर के गांव सोरम में पंचायत को सम्बोधित करते रालोद नेता । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

शाहपुर/भोपा। हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को जहां एक ओर गांव सोरम की एतिहासिक चौपाल पर पंचायत कर जयंत पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। वहीं, भोपा क्षेत्र के कई गांवों में बैठक कर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में एतिहासिक चौपाल पर सोमवार को आयोजित पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक राजपाल बालियान व पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि हाथरस में पुलिस-प्रशासन ने रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर घृणित कार्य किया है। इसके विरोध के साथ ही किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर आठ अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें जयंत चौधरी भी शामिल रहेंगे। रालोद नेता अनुज बालियान प्रमुख, ब्रह्मसिंह बालियान, बिजेंद्र बालियान, विपिन बालियान और राज सिंह आर्य ने भी पंचायत को संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर, भोपा क्षेत्र के गांवों रहमतपुर, अथाई, यूसुफपुर समेत अन्य स्थानों पर लगातार बैठकें आयोजित कर रालोद नेताओं ने जयंत चौधरी पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को अपराध पर अंकुश लगा पाने में विफल करार देते हुए किसानों से आगामी आठ अक्तूबर को कलक्ट्रेट में होने वाले धरना-प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। सुनील चौधरी, पवन कुमार, बिन्नू राठी, रविंद्र प्रधान, जयपाल प्रधान, कालूराम, धीर सिंह, संजय राठी और जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed