फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Land of three villages will be acquired for Muzaffarnagar bypass

मुजफ्फरनगर बाईपास के लिए तीन गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण

Thu, 24 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Land of three villages will be acquired for Muzaffarnagar bypass
डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मुजफ्फरनगर बाईपास के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बाईपास के साढ़े दस किमी के लिए पीनना, मीरापुर और वहलना गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

बाईपास का निर्माण नेशनल हाईवे 709 एडी से लेकर नेशनल हाईवे-58 तक किया जाना है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पिछले वर्ष केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बाईपास के निर्माण की मांग की थी। यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की। पीनना, मीरापुर और वहलना गांव के रकबे से भूमि अधिग्रहण होगा। इसमें निजी, कृषि भूमि के अलावा सरकारी जमीन और नालों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

21 दिन में दाखिल करनी होगी आपत्ति
अधिसूचना जारी होने के 21 दिन के भीतर अधिग्रहण को लेकर कोई भी व्यक्ति आपत्ति दाखिल कर सकता है। एनएचएआई और प्रशासन की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण
बाईपास के चौड़ीकरण और अन्य कार्यों के लिए तीनों गांव की करीब नौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। दोनों हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास के चौड़ीकरण से यहां से आवागमन सुगम होगा। आसपास के जिलों के अलाव भी बाईपास से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं।

विकास को लगेंगे नए पंख : संजीव बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि बाईपास का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से विकास को नए पंख लगेंगे। जिले के लिए बाईपास महत्वपूर्ण है। जिले के लिए महत्वपूर्ण अन्य कई प्रोजेक्ट पर भी जल्द ही निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed