फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lakhs stolen from SBI officer's house

एसबीआई अधिकारी के घर लाखों की चोरी

Mon, 18 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from SBI officer's house
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एसबीआई के अधिकारी के घर ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली गई। परिजनों की गैर मौजूदगी में चोरी कर चोर फरार हो गए। वापस लौटने पर पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी निवासी राजेश कुमार अंसारी रोड स्थित एसबीआई की शाखा में चीफ एसोसिएट हैं। उनका बेटा पीयूष बरेली में नौकरी करता हैं। दो दिन पहले वह अपनी पत्नी व छोटे बेटे के साथ पीयूष के पास गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने घर पर ताले लगाए थे। रविवार को पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की सूचना उन्हें दी, तब वह देर रात घर वापस लौटे। देखने पर पाया कि चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे के अलावा अंदर कमरे तथा सेफ अलमारी के भी ताले तोड़े हुए थे। अलमारी में रखे एक लाख तीस हजार नकद व पीयूष की पत्नी के लगभग दस लाख के जेवर चोरी कर लिए। रात में ही चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी गई हैं। मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घर की चाबी पड़ोसियों को दी थी। इसी बीच चोरी हुई हैं। मंडी सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed