{"_id":"6468d5e4dc3909b8a100a374","slug":"lakhs-stolen-from-roadways-drivers-house-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-546-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोडवेज चालक के घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोडवेज चालक के घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी में रोडवेज चालक के घर के ताले तोड़ कर चोर लाखों की नगदी, जेवर और घरेलू सामान चोरी कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ पहुंच कर जानकारी ली।
मोहल्ला रामपुरी निवासी रोडवेज चालक आदेश कुमार शर्मा तीन दिन के लिए देहरादून परिवार सहित गए थे। शनिवार शाम लौटे तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। पाया कि घर में रखे नौ लाख रुपये, जेवर, दो सिलिंडर, इनवर्टर, बैटरी आदि सामान चोरी कर लिया गया था।
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह और शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।