फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer working in housing society dies

Muzaffarnagar News: हाउसिंग सोसाइटी में काम कर रहे मजदूर की मौत

Thu, 04 Sep 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer working in housing society dies
मंसूरपुर। दोपहर के समय जड़ौदा में एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन


बेगराजपुर निवासी 55 वर्षीय छोटू राम जड़ौदा में एक हाउसिंग सोसाइटी में मजदूरी करता था। उसके साथी मजदूरों ने बताया कि बुधवार को वह सोसाइटी में खड़ा था और अचानक बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। सोसाइटी के लोग भी पहुंच गए थे। इसके बाद बेहोश मजदूर को उपचार के लिए उसे बेगराजपुर मेडिकल में ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया था। कुछ देर बाद मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। यह सूचना पुलिस को दी गई तो थाना पुलिस ने पहुंच कर शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed