फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer dies due to electric shock, creates ruckus and demands compensation

Muzaffarnagar News: करंट से मजदूर की मौत, हंगामा कर मांगा मुआवजा

Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to electric shock, creates ruckus and demands compensation
मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार में मकान का लिंटर डालते समय विद्युत विभाग की लापरवाही से जटवाड़ा निवासी मजदूर अरफात (26) की करंट लगने से मौत हो गई। जौली निवासी ठेकेदार शमीम व मजदूर लालू भी मामूली तौर पर घायल हो गए।
विज्ञापन

खालापार में मुगल गार्डन के पीछे शाकिर के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। भोपा के गांव जौली निवासी शमीम ठेकेदार सात मजदूरों को लेकर आया था। उसके साथ उसकी मौसी का दामाद ककरौली के गांव जटवाड़ा निवासी अरफात भी था, जो मूल रूप से शहर कोतवाली के गऊशाला रोड का रहने वाला था और जटवाड़ा में अपनी ससुराल में रहता था।
विज्ञापन


सुबह के समय लिंटर डालने की मशीन को लगाया गया तब ऊपर जा रही विद्युत लाइन के तार बीच में आ रहे थे। मकान मालिक ने लाइनमैन को बुला कर विद्युत सप्लाई बंद कराने को कहा। लाइनमैन ने संपर्क कर सप्लाई बंद कराने की बात कही। मजदूर अरफात ने विद्युत तार को पीछे करने की कोशिश की तो वह करंट लगने से मशीन से नीचे जा गिरा। ठेकेदार शमीम व मजदूर लालू भी करंट का झटका लगने पर पीछे जा गिरे और मामूली तौर पर घायल हो गए। साथी मजदूर करंट से झुलसे मजदूर को जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह जानकारी मजदूर के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर विद्युत विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालापार पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। मृतक के बहनोई जटवाड़ा निवासी मुजम्मिल ने बताया कि उसके बहनोई के परिवार में दो मासूम बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed