{"_id":"60b52abd8ebc3e29b9092db9","slug":"laborer-dies-after-overturning-a-tractor-trolley-laden-with-bricks-muzaffarnagar-news-mrt540720891","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत, चार घायल
विज्ञापन
ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। लक्सर मार्ग पर गांव झबरपुर में ढलान पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उस पर मौजूद पांच मजदूर ईंटों के ढेर तले दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां एक मजदूर ऋषिपाल की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
उत्तराखंड के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खानमपुर निवासी अनुज सोमवार को गांव स्थित ईंट-भट्ठे से ईंटें लादकर लक्सर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंटें उतारने के लिए पांच मजदूर भी मौजूद थे, जो ट्रॉली पर ईंटों के ऊपर बैठे हुए थे। जब ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुरकाजी क्षेत्र में गांव झबरपुर के पास पहुंची, तो तीखे ढलान पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, जिससे ट्रॉली पर बैठे गांव खानमपुर के ही निवासी पांचों मजदूर ऋषिपाल, धर्मेंद्र, प्रदीप, महेंद्र व बबलू ईंटों के ढेर तले दब गए। अनुज के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मजदूरों को ईंटों के नीचे से निकालकर पुरकाजी पीएची पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मजदूर ऋषिपाल (60) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार मजदूरों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ऋषिपाल के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।