फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer dies after being hit by paper mill chain

Muzaffarnagar News: सिखेड़ा - पेपर मिल की चेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Fri, 29 Sep 2023 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by paper mill chain
- परिजनों व ग्रामीणों ने पेपर मिल गेट पर किया हंगामा, पुलिस ने किया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। क्षेत्र में जौली रोड पर स्थित कृष्णांचल पेपर मिल की चेन मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिजनों ने पेपर मिल के गेट पर लापरवाही का आरोप लगाकर मिल मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने विरोध कर रहे परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिखेड़ा के गांव मिर्जा टिल्ला निवासी टोनी (37) उर्फ रमेश पुत्र रतिया भंडूर पुलिस चौकी क्षेत्र की जोली रोड पर स्थित कृष्णांचल पेपर मिल में काम करता था। रोजाना की तरह वह बुधवार की शाम को अपनी ड्यूटी करने पेपर मिल में गया था। रात को वह मिल में गत्ता बनाने की चेन मशीन पर कार्य कर रहा था। अचानक से नींद की झपकी आने पर वह मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेपर मिल में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने चेन मशीन से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना प्रभारी सचिन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के गांव के और भी मजदूर इस पेपर मिल में कार्य करते हैं। उन्होंने इसकी सूचना गांव में उसके परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण पेपर मिल में पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर पेपर मिल मालिक के खिलाफ हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत किया। पेपर मिल मालिक और मृतक के परिजनों के बीच समझौता भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed