{"_id":"683ee5e67dbeddd57708c5bc","slug":"laborer-died-under-suspicious-circumstances-was-under-pressure-to-repay-loan-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-147097-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, कर्ज चुकाने का था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, कर्ज चुकाने का था दबाव
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि मृतक ने किसी से कर्ज ले रखा था
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव बुआड़ा कलां निवासी महेश (36) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर मजदूर को नेशनल हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, परिजनों का कहना है कि मृतक ने किसी से कर्ज ले रखा था, जिसे चुकाने का दबाव था। आशंका है कि इसी के चलते मजदूर ने जान दी है।
बुआड़ा कलां निवासी महेश खतौली में एक दुकान पर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह खतौली से करीब 11 बजे घर आया था। शाम करीब चार बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले भैंसी, बाद में खतौली स्थित एक चिकित्सक को दिखाया गया। इसके बाद उसे नेशनल हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव चले आए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
उधर, परिजनों ने बताया कि मृतक ने किसी व्यक्ति से कर्ज ले रखा था। कर्ज देने वाला व्यक्ति उस पर दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। शक है कि उसने परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। इस पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मंगलवार दोपहर बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।