फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kuldeep murder case also revealed with Anuj

अनुज के साथ कुलदीप हत्याकांड का भी खुलासा

Sun, 27 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep murder case also revealed with Anuj
मुजफ्फरनगर : मोरना में दवा विक्रेता अनुज के हत्यारोपी और शरणदाता पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेरठ और सहारनपुर के लिए भी महत्वपूर्ण
विज्ञापन

अनुज के साथ कुलदीप हत्याकांड का भी खुलासा
मुजफ्फरनगर। मोरना निवासी दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या बड़े भाई के रिश्तेदार के प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ ही महिला सहित चार शरणदाताओं को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने मेरठ के कुलदीप हत्याकांड का भी खुलासा कर दिया। दोनों वारदातों के तीन मुख्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
रविवार दोपहर में पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 17 सितंबर की रात मोरना निवासी अनुज कर्णवाल को बदमाशों ने दुकान से घर जाते समय गोलियां मारीं थीं। उपचार के दौरान अनुज की मौत हो गई थी। अनुज के बड़े भाई हरिकांत उर्फ डब्बू ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान हत्यारोपियों की पहचान मोरना निवासी अजित पुत्र हिंदपाल व कपिल पुत्र पवन, ग्राम भेड़ाहेड़ी निवासी राहुल यादव पुत्र राजपाल और गांव शुक्रतारी निवासी आशीष उर्फ टिंकू पुत्र योगेंद्र के रूप में हुई। इनमें से आशीष उर्फ टिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ के बाद अनुज कर्णवाल के साथ ही मेरठ के कपसाड़ में 30 अगस्त को हुई कुलदीप की हत्या का भी खुलासा हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि उक्त सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। इनकी दोस्ती जेल में रहते हुए परवान चढ़ी। अजित का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसमें कपसाड़ निवासी कुलदीप भी उक्त लड़की के संपर्क में आने का प्रयास करने लगा। इसकी जानकारी लगने पर अजित ने तीनों दोस्तों के साथ मिलकर 30 अगस्त को मेरठ पहुंचकर कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुलदीप की हत्या के बाद चारों आरोपी मोरना व शुक्रतारी के जंगलों में छिपे रहे। इन आरोपियों के खाने पीने का प्रबंध राहुल का चाचा ब्रजपाल, निवासी भेड़ाहेड़ी और अजित का चाचा सोहनवीर, निवासी मोरना करते थे। छिपकर रहने के दौरान ही अनुज कर्णवाल की हत्या की साजिश रची गई। 17 सितंबर को आरोपियों ने अनुज की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इसके पीछे अनुज के बड़े भाई हरिकांत के रिश्तेदार के अजित के चाचा की लड़की से प्रेम-संबंध थे। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों को शरण देने में सोहनवीर व ब्रजपाल के साथ ही रीना पत्नी राजू और राजू उर्फ राजीव यादव, निवासी गांव नंगला अहीर, थाना गागलहेड़ी सहारनपुर के नाम भी सामने आए। उक्त सभी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पंकज पुत्र कन्हैया व उसकी पत्नी ऋतु भी पूरे मामले में शामिल हैं, जो फरार चल रहे हैं। अनुज व कुलदीप की हत्या में शामिल तीन अन्य मुख्य आरोपी अजित, कपिल व राहुल यादव फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed