फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Kovshield vaccine will be considered authentic for Haj pilgrimage'

हजयात्रा के लिए कोविशील्ड वैक्सीन मानी जाएगी प्रमाणिक: सिद्दीकी

Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
'Kovshield vaccine will be considered authentic for Haj pilgrimage'
देवबंद (सहारनपुर)। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक व हज सेवक सुहैल सिद्दीकी ने कहा की इस वर्ष हज यात्रा में केवल 60 हजार यात्रियों को हज करने की अनुमति प्रदान की गई है। जिसमें 15 हजार आजमीन सऊदी अरब के निवासी होंगे और अन्य मुल्कों के 45 हजार आजमीनों को शर्तों के साथ हज करने की इजाजत होगी।
विज्ञापन

सोमवार को जारी बयान में सुहैल सिद्दीकी ने बताया की अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है की किस मुल्क से कितने आजमीनों को हज करने की इजाजत दी जाएगी। हो सकता है की अगले हफ्ते तक इस बारे में सऊदी हुकूमत की तरफ से स्पष्ट घोषणा हो जाए। उन्होंने कहा की सऊदी सरकार कम संख्या में हिंदुस्तान के आजमीनों को हज यात्रा की अनुमति प्रदान करेगी। हज काउंटर के कंवीनर फहीम सिद्दीकी और ट्रेनर मौलाना दिलशाद कासमी ने बताया की सेंट्रल हज कमेटी आफ इंडिया ने इस सिलसिले में गाइडलाइन जारी की है। जिसमें आजमीन के लिए वैक्सीनेशन की पूर्ण जानकारी, कंपनी का नाम, प्रमाणपत्र आदि की जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा जो आजमीन सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन लेंगे उसी को प्रमाणित माना जाएगा। जिसकी दो डोज लेना लाजिमी होगा। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन इस सिलसिले में गैर प्रमाणिक मानी जाएगी। उन्होंने बताया की हजयात्रा-2021 के बारे में यह भी तय किया गया है की 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले आजमीनों को हज की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों को हजयात्रा की अनुमति मिलेगी उन्हें एक फार्म भरना होगा जिसमें उन्हें वैक्सीनेशन की तफ्सील, कंपनी का नाम, प्रमाण पत्र, विगत छह माह में बीमारी की वजह से अगर किसी अस्पताल में उपचाराधीन रहें हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी, साथ ही लिखित रुप से यह भी बताना होगा की वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में हज करना चाहते हैं या नहीं। बताया की सऊदी सरकार की तरफ से इजाजत जारी होने के बाद राज्य स्तर पर आजमीन का कोटा निर्धारित किया जाएगा। लेकिन एहतियात के तौर पर सभी आजमीन अपनी तैयारी पूरी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed