फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kovid treatment services ended at Ewan Hospital

ईवान हास्पिटल में कोविड उपचार की सेवाएं समाप्त

Sat, 29 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kovid treatment services ended at Ewan Hospital
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिह फौजदार ने भोपा रोड स्थित ईवान हास्पिटल की कोविड-19 के उपचार से संबंधित सभी सेवाएं करने पर रोक लगाते हुए विभाग द्वारा दी गई अनुमति निरस्त कर दी है। अब ईवान हास्पिटल किसी भी कोविड संबंधी मरीज का उपचार नहीं कर पाएगा, केवल उन्हीं मरीजों का उपचार करेगा जो उसके यहां मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि ईवान हास्पिटल को जो कोविड से संबंधित उपचार सेवाएं देने की अनुमति दी थीं, उनको निरस्त कर दिया गया है। हास्पिटल के संचालकों द्वारा खुद ही सेवाएं समाप्त करने की मांग कर पत्र लिख कर की गई थी। उसी का संज्ञान लेते हुए तत्काल उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए कोविड उपचार अनुमति का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। अब कोविड के मरीज का उपचार अस्पताल में नहीं कर पाएंगे और ना ही किसी नए कोविड मरीज को भर्ती कर पाएंगे। यदि इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो उस दिशा में ईवान हास्पिटल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 मरीजों का उपचार नहीं करने से संबंधित सूचना अस्पताल के बाहर डिस्प्ले भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed