कोविड-19 वैक्सीन का स्टोर रूम बनकर तैयार
मुजफ्फरनगर। जिले में कोविड-19 वैक्सीन के लिए स्टोर रूम बनकर तैयार हो गया है। यहां एक साथ आठ फ्रीजर रखने की व्यवस्था रहेगी। सरकार से चार फ्रीजर जनपद को प्राप्त हो गए हैं। सरकार ने 11 लाख रुपये इसके लिए जारी किए थे। स्वास्थ्य विभाग ने छह लाख 45 हजार में निर्माण पूरा करा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने बयान में कहा है कि कोविड-19 की वैक्सीन देश में जल्द उपलब्ध होगी। दूसरी तरफ सरकार ने वैक्सीन को जिला मुख्यालय पर स्टोर कराने के लिए कोविड-19 वेक्सीन रूम बनाने का काम पूरा कर दिया है। पहले प्रदेश सरकार ने इसके लिए 11 लाख रुपये भी जारी किया था। सीएमओ ऑफिस के जेई ऋषिपाल सिंह ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन स्टोर रूम को एक पुराने भवन में ही तैयार किया गया है। 15 दिसंबर तक स्टोर रूम बनाना था, हमने पहले ही तैयार कर दिया है। इसमें छह लाख 45 हजार की लागत आई है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि स्टोर रूप में आठ फ्रीजर लगाए जाएंगे, जिनमें कोविड-19 की वैक्सीन रखी जाएगी। एक साथ आठ फ्रीजर रखने की व्यवस्था रहेगी। फिलहार सरकार से चार फ्रीजर आ गए हैं, जिन्हें स्टोर रूम में रखा जा रहा है।