फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Knowledge is generated attraction

ज्ञान से उत्पन्न होता है आकर्षण

Thu, 19 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Knowledge is generated attraction
मोरना। शुक्रताल के हनुमत धाम में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु उमड़े। महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद ने कहा कि मनुष्य जीवन में ज्ञान अर्जन करना आवश्यक है। ज्ञान से आकर्षण उत्पन्न होता है। हर व्यक्ति प्रभावित होता है। ज्ञानशील व्यक्ति ही समाज का कल्याण करने में सक्षम बनता है।
विज्ञापन


हनुमत धाम की नक्षत्र वाटिका में अवधेशानंद ने कहा कि ईश्वर भाव से जीवन आध्यात्मिक बनता है। इससे साधक को सहज ज्ञानहित प्राप्त होता है। भागवत को आध्यात्मिक दीप कहा गया है। यह ज्ञान का यज्ञ है। ज्ञान का नाम ही मुक्ति है।
विज्ञापन


ज्ञान से ही शांति और सुख प्राप्त होता है। इसका जन्म श्रद्धा से होता है। एकाग्रचित्त साधक प्रभु का प्रिय बनता है। श्रीमद्भागवत कथा में जीवन के गूढ़ रहस्यों के बारे में बताया गया है। इन्हें जानने वाला मनुष्य परम सुख को प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भौतिक सुखों का परित्याग कल्याण का मार्ग है और मन स्वत: ही प्रसन्नचित्त रहता है। इस अवसर पर ललितानंद महाराज, गुरुदत्त महाराज, केश्वानंद महाराज, गीतानंद महाराज उपस्थित रहे।

आयोजन में सतीश गुप्ता, राकेश जैन, अमित शुक्ला, योगेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, प्रखर गर्ग, अनूप माहेश्वरी, भुवनेश, शांतनु का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed