फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   kishor ki tractor se kuchalkar maut

किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
kishor ki tractor se kuchalkar maut
भोकरहेड़ी में ट्रैक्टर के नीचे आने से किशोर की मौत पर रोते परिजन और रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में खेत की जुताई करते समय किसान का इकलौता बेटा ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान के बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी में बस स्टैंड से रहमतपुर मार्ग पर किसान संजीव पुत्र ब्रह्म सिंह का परिवार रहता है। संजीव के पास 10 बीघा जमीन है। शुक्रवार को संजीव अपने 14 वर्षीय पुत्र रोहित को साथ लेकर गंगा खादर में खेतों की हैरो से जुताई कर रहा था।
विज्ञापन


जुताई करते समय रोहित सामने से आकर पायदान पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर बैठने की कोशिश करने लगा। संतुलन बिगड़ने से रोहित नीचे गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोहित का शव लेकर ग्रामीण जैसे ही घर पर पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखकर मां तारावती बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रोहित दो बड़ी बहनों पूजा और काजल से छोटा इकलौता भाई था। रोहित कक्षा 9 में भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। स्वामी कर्मदास महाराज, बाबा ब्रह्म सिंह, संतराम, राजेंद्र, प्रेमदास यशपाल, रमेश, महावीर, सत्यपाल, जगदीश, बल सिंह, नत्थू, अरुण, धर्म सिंह, भागमल, जयसिंह ,अमर सिंह आदि ने एसडीएम उमेश मिश्रा से परिवार को मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed