फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Mahapanchayat: Minister Sanjeev Balyan said that now not farmers issue and Politics is being done by BKU leaders

यूपी: महापंचायत को लेकर मंत्री संजीव बालियान का बयान, कहा- अब किसान मुद्दा नहीं, हो रही राजनीति

Sun, 05 Sep 2021 08:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Sep 2021 08:18 PM IST
सार

मंत्री संजीव बालियान ने किसान महापंचायत को लेकर कहा कि किसान मुद्दा नहीं अब तो राजनीति हो रही है। उन्होंने नेशनल न्यूज चैनल की महिला एंकर के साथ अभद्रता पर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Minister Sanjeev Balyan said that now not farmers issue and Politics is being done by BKU leaders
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि इस तरह की महापंचायत किसानों का मुद्दा नहीं, अब तो राजनीति है। उन्होंने कहा कि किसानों का मुद्दा कहीं पीछे चला गया है, अब स्पष्ट तौर पर राजनीति ही नजर आ रही है। अगला विधानसभा चुनाव सामने है। आइए सभी लोग प्यार से चुनाव लड़ें। 

विज्ञापन


वहीं, नेशनल न्यूज चैनल की महिला एंकर के साथ अभद्रता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद चल सकते हैं, मनभेद नहीं। पहले भी इस तरह की कुछ घटनाएं जनपद में हुई हैं और आज भी आशंका थी। इसलिए पूरे शहर का बाजार बंद है, यह सच्चाई है।
विज्ञापन


महापंचायत के निर्णय पर सवाल उठाते हुए बालियान ने कहा कि वैसे तो ये अराजनैतिक हैं, लेकिन मंच पर जो निर्णय लिए गए, वे पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं। राकेश टिकैत अधिकृत किसान नेता हैं, लेकिन यहां मुद्दे किसान नहीं है, कुछ और ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत के बाद चुनाव परिणामों पर असर पड़ने के बारे में डॉ. बालियान ने कहा कि इस बात का निर्णय जनता लेगी। सब कुछ सामने है, जनता जिसे चाहेगी, उसके पक्ष में निर्णय देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed