{"_id":"6134edda8ebc3ec5ed0abed5","slug":"kisan-mahapanchayat-all-leaders-including-rakesh-tikait-have-mentioned-the-muzaffarnagar-riots-in-their-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत: मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाना नहीं भूले नेता, रालोद भी पीछे नहीं रहा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत: मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाना नहीं भूले नेता, रालोद भी पीछे नहीं रहा और...
Sun, 05 Sep 2021 09:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:48 PM IST
सार
किसान महापंचायत में नेता मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाना भी नहीं भूले। सभी नेताओं की भाषण में मुजफ्फरनगर दंगा भी छाया रहा। इस दौरान अल्लाह-हू-अकबर और हर-हर महादेव के नारों से मैदान गूंजता रहा।
विज्ञापन
मंच पर नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में महापंचायत के मंच से नेताओं ने भाजपा पर प्रहार किया तो कई नेताओं ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे का दर्द भी याद दिलाया। किसान नेताओं ने कहा कि भाकियू की पंचायतों में पहले अल्लाह-हू-अकबर और हर-हर महादेव का नारा गूंजता था। भाजपा की फूट डालो और राज करो की नीति ने धर्म के नाम पर किसानों को बांट दिया, मगर अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर से लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव समेत कई नेताओं ने अपने भाषण में मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भी बात की। राकेश टिकैत ने तो यहां तक कह दिया कि ये दंगा कराने वाले हैं, इनसे सावधान रहना है।
विज्ञापन
सियासी नेताओं के समर्थक भी आए नजर
महापंचायत को गैर राजनीतिक करार दिया गया गया था, लेकिन रालोद की तरफ से खुले तौर पर इसका समर्थन किया गया। यही वजह थी कि रालोद के तमाम नेताओं ने अपने होर्डिंग और बैनर महापंचायत स्थल के मार्गों पर लगवा रखे थे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर काफी समर्थक इसमें शामिल रहे। यह बात अलग रही कि मंच पर सियासी नेता नजर नहीं आए।
विज्ञापन