Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kirtan Durbar held in Gurudwara Sri Hargovind Sahib

गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित

Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Durbar held in Gurudwara Sri Hargovind Sahib
पनियाली के गुरूद्वारा श्री गुरू हरगोविंद साहिब में वार्षिक समागम में कीर्तन करता रागी जत्था - फोटो : DEVBAND
गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब पनियाली में सालाना समागम और संत अकाल पुरख सिंह की बरसी पर चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के पश्चात कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें रागी जत्थों ने गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया।

गुरुद्वारा साहिब स्थित पुरानी इमारत में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कार्यक्रम में सेवादार बाबा रणजीत सिंह ने संगतों को पनियाली गुरुद्वारा के इतिहास की जानकारी दी। बताया कि छटे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोविंद सिंह सन 1680 फाल्गुन मास में नानकमता जाते हुए इस स्थान पर ठहरे थे। जहां पर सन 1914 में गुरुद्वारा साहिब का निर्माण किया गया। अब यहां नई इमारत बनाई जा रही है। बताया कि सन 1917 से प्रत्येक वर्ष यहां सालाना समागम आयोजित किए जा रहे हैं। कीर्तन दरबार में सुरेंद्र सिंह मनी (अमृतसर), जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह (हजूरी रागी (श्री फतेहगढ़ साहिब), जरनैल सिंह महक (देहरादून), हरजिंदर सिंह अनभोल (गंगोह), ज्ञानी ब्रिजपाल सिंह, (हापुड़), बलप्रीत सिंह (लुधियाना) और ढाड़ी जत्था दलजीत सिंह (बराड़ा) ने गुरवाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गांव व क्षेत्र की सभी बिरादरी की संगत पूरा सहयोग व सेवा करती हैं। कीर्तन उपरांत निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। कार्यक्रम में बाबा त्रिलोक सिंह सफेदों मंडी, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार रवींद्र सिंह, हरजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, अजब सिंह, गुरविंदर सिंह, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, राजेश अनेजा, रविपाल सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

कीर्तन सुनते श्रद्धालु

कीर्तन सुनते श्रद्धालु- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed