फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kings Villa Hotel raided for non-payment of GST on turnover of Rs 5 crore

Muzaffarnagar News: किंग्स विला होटल पर छापा, पांच करोड़ के टर्नओवर पर नहीं चुकाया जीएसटी

Wed, 10 Dec 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kings Villa Hotel raided for non-payment of GST on turnover of Rs 5 crore
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित होटल किंग्स विला सेवन पर राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। जांच के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये के टर्नओवर पर जीएसटी न चुकाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चन्द्र दीक्षित ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि कुछ होटल अपने परिसर में विवाह आदि आयोजन कराकर नियमानुसार जीएसटी नहीं चुका रहे। मेरठ रोड स्थित छाबड़ा इन्नोवेशन एंड वेंचर्स एलएलपी यानी किंग्स विला पर जांच की गई। उन्होंने बताया कि व्यापार स्थल पर पाई गई अनियमितताओं के दृष्टिगत व्यापार स्थल से मिले अभिलेखों का परीक्षण किया गया। पाया गया फर्म की ओर से विभिन्न तिथियों में परिसर में कराए गए विवाह आदि आयोजनों के विरुद्ध प्राप्त की गई धनराशि को व्यापारिक अभिलेखों में नहीं दर्शाया गया। प्रथम दृष्टया लगभग पांच करोड़ रुपये के टर्नओवर को छिपाए जाने का तथ्य प्रकाश में आया है। उनके निर्देशन में जीएसटी उपायुक्त एसआईबी मनोज कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ जांच करेंगे। उनकी टीम में उपायुक्त शोभित श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद सिंह और मो. दानिश, राज्य कर अधिकारी राजेन्द्र शर्मा एवं सरदार अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed