फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kiln operators and workers picket in collectorate

ईसी से मुक्ति को धरने पर बैठे भट्ठा मालिक

Thu, 23 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kiln operators and workers picket in collectorate
भट्ठा संचालकों और श्रमिकों का कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईट निर्माता कल्याण समिति के बैनरतले भट्ठा संचालकों और श्रमिकों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। भट्ठों को ईसी से मुक्त करने की मांग को लेकर सीएम के नाम एडीएम वित्त को ज्ञापन दिया।

धरने पर ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना था कि जब तक जिलास्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी ही ईसी (स्वच्छता प्रमाण पत्र) जारी कर रही थी, तब तक परेशानी कुछ कम थी, लेकिन जब से यह अधिकार प्रदेश स्तर पर प्रदेश स्तरीय कमेटी को दिया गया है, पूरे प्रदेश में कहीं भी अभी तक एक भी ईसी जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रमाण पत्र यानी ईसी के सरलीकरण को लेकर 13 जनवरी को पीएम मोदी के नाम भी एक पत्र भेजा गया था, जिस पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता प्रमाण की जटिलताओं से सभी भट्ठा मालिक त्रस्त हैं। धरने को मजदूर नेता सुभाष ने भी संबोधित किया। उन्होंने भट्ठा मालिकों को आश्वस्त किया कि मजदूरों की तरफ से इस व्यापार को बचाने को संघर्ष में मदद की जाएगी। समिति के महामंत्री बलराम तायल, सह मंत्री जियाउर्रहमान ने भी विचार व्यक्त किए। धरने के बाद एडीएम वित्त आलोक कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया। प्रमोद कुमार के नेतृत्व में दिए गए धरने में पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, अशोक, वेद प्रकाश, नीरज बालियान, हसन अब्बास, राजेश राणा, अमरपाल पुनिया, प्रदीप, कृष्णपाल, सुभाष, पप्पू प्रधान, रमेश चेयरमैन, सतीश कुमार, मोहन राठी, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed