{"_id":"5fbff3c28ebc3e9b8c5d8226","slug":"killer-accused-absconding-from-start-bike-parked-behind-bus-muzaffarnagar-news-mrt5128458118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना से ही बाइक पर बस के पीछे लगे थे तीन हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना से ही बाइक पर बस के पीछे लगे थे तीन हत्यारोपी
विज्ञापन
बस के पीछे खड़ी स्टार्ट बाइक से फरार हुए हत्यारोपी
मुजफ्फरनगर। जटमुझेड़ा में दिनदहाड़े चलती बस में वृद्ध राधेश्याम मित्तल को गोली मारने की घटना में तीन युवक शामिल थे, जो मोरना से ही बस के पीछे लगे हुए थे। दो युवकों ने बस में चढ़कर घटना को अंजाम दिया और तीसरे साथी के साथ बाइक से फरार हो गए।
मुजफ्फरनगर-खतौली वाया मोरना-जानसठ प्राइवेट रूट की बस सुबह 9.25 बजे खतौली से चलकर वाया जानसठ-ककरौली होकर मोरना पहुंची थी। यहां से दोपहर 2.30 बजे यह बस सवारियां लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई, जिसमें शहर के सदर बाजार निवासी वृद्ध राधेश्याम मित्तल भी सवार हुए। बस पर जानसठ निवासी चालक इकबाल और परिचालक अमीर हसन मौजूद थे। बस चालक के अनुसार बस चलते ही बाइक सवार तीन युवक उसके पीछे चलने लगे, लेकिन उसने इसका संज्ञान नहीं लिया। दोपहर तीन बजे जैसे ही बस गांव जट मुझेड़ा बस स्टैंड पहुंचकर रुकी, बाइक से उतरकर दो युवक अगले गेट से बस में चढ़े और सीधे चौथे नंबर की सीट पर बैठे वृद्ध राधेश्याम मित्तल के पास पहुंचकर उनके माथे से तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली मारने के बाद दोनों युवक पिछले गेट से बस से उतरे और पहले से स्टार्ट बाइक लिए बस के पीछे खड़े तीसरे साथी के पीछे बैठकर वापस मोरना की तरफ फरार हो गए। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चालक से पूछताछ में बाइक सवार तीन युवकों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई है, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।