फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapped teenager recovered after eight days, two arrested

आठ दिन बाद अपह्ता किशोरी बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager recovered after eight days, two arrested
चरथावल। आठ दिन पूर्व कस्बे से साइकिल समेत लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी को बहका फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विवेचक ने कोर्ट में 164 के बयान कलमबंद कराए।
विज्ञापन

कस्बे से 17 फरवरी को रहस्मय तरीके से किशोरी लापता हो गई थी। मामले में वादी पिता ने थाने में मुकदमा कायम कराया था। काफी प्रयास के बाद कस्बा प्रभारी ने शुक्रवार को रोहाना तिराहे से किशोरी को बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली। घटना के मुख्य आरोपी नई मंडी क्षेत्र के शिलाजुड्डी निवासी शैंकी एवं उसके साथी कस्बे के चौह्ट्टा निवासी मोहसीन को दबोच लिया। विवेचक ने बताया पीड़िता ने बयान में शैंकी और मोहसीन दोनों के नाम लिए है। उसी आधार पर मुकदमे में धाराओं का इजाफा किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए गए। प्रकरण में किशोरी के अपहरण के साथ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में आरोपियों का चालान कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed