{"_id":"661ef8dede72ef0eec0e2ca7","slug":"kick-punches-in-the-court-in-the-teenagers-family-and-youth-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-120643-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किशोरी के परिजनों व युवक में कचहरी में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किशोरी के परिजनों व युवक में कचहरी में चले लात-घूंसे
Wed, 17 Apr 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
- पुरकाजी क्षेत्र से किशोरी को ले जाने का युवक पर है आरोप, मुकदमा है दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी से किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के आरोपी व किशोरी के परिजनों का कचहरी परिसर में आमना-सामना हो गया। बेटी के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने किशोरी के परिजनों से अभद्रता की। तब दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। इस दौरान युवक की पिटाई कर दी गई। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुरकाजी पुलिस को सौंप दिया।
पुरकाजी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पास के एक गांव का रहने वाला युवक शुभम बहला फुसला कर ले गया था। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके बाद से पुलिस दोनों को तलाश रही थी। मंगलवार को किशोरी के परिजन एसएसपी कार्यालय पर बेटी की बरामदगी की मांग करने के लिए आ रहे थे। कचहरी परिसर में आरोपी युवक उन्हें दिखाई दिया तो परिजनों ने उससे बेटी के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि युवक अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी युवक उनसे छूट कर भाग निकला और कचहरी परिसर में छिप गया।
युवक के मिलने पर दोनों पक्षों में लात घूंसे चले। युवक की पिटाई कर दी गई। इसी बीच सिविल लाइन थाने की कचहरी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिविल लाइन पुलिस ने मामला पुरकाजी थाने से जुड़ा होने के कारण युवक को पुरकाजी पुलिस को सौंप दिया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी किशोरी नहीं मिली है।