फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khubbapur student got admission in Sharden School of the city

थप्पड़ कांड: मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल में हुआ खुब्बापुर के छात्र का प्रवेश, कल से करेगा पढ़ाई

Sun, 19 Nov 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:21 AM IST
सार

खुब्बापुर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित छात्र का शहर के शारदेन स्कूल में कक्षा दो में प्रवेश हो गया है। सोमवार से छात्र स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचेगा।

विज्ञापन
Khubbapur student got admission in Sharden School of the city
नगर के बीएसए कार्यालय पर खुब्बापुर प्रकरण  के छात्र के प्रवेश के संबध में  वार्ता करते लखनऊ से 

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खुब्बापुर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित छात्र का शहर के शारदेन स्कूल में कक्षा दो में प्रवेश हो गया है। छात्र का प्रवेश कराने के लिए लखनऊ तक के अफसरों को पहुंचना पड़ा। सोमवार से छात्र शारदेन स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचेगा।

विज्ञापन


शहर के शारदेन स्कूल में करीब एक सप्ताह से चल रही प्रवेश प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। शुक्रवार को बीएसए शुभम शुक्ला ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद लखनऊ से पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र सिंह और परियोजना विशेषज्ञ गुरुविंदर सिंह के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बीएसए शुभम शुक्ला को छात्र की यूनिफाॅर्म और किताबें दिलाए जाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती ने छात्र और उसके पिता इरशाद को अपने साथ ले जाकर बाजार से यूनिफार्म और किताबें दिलवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए शुभम शुक्ला का कहना है कि सोमवार से छात्र शारदेन स्कूल में जाकर पढ़ाई करेगा। स्कूल से गांव की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। परिवहन के खर्च पर अभी असमंजस बना हुआ है। फिलहाल परिजन ही बालक को स्कूल तक छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed