{"_id":"642ecae8cabacbf6790c0544","slug":"khubbapur-statue-of-baba-saheb-broken-villagers-commotion-muzaffarnagar-news-c-14-1-181706-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खुब्बापुर में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खुब्बापुर में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने दूसरी प्रतिमा स्थापित करा कर मामला शांत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव खुब्बापुर में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इससे ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दूसरी प्रतिमा बनाकर स्थापित कराकर मामला शांत किया।
गांव खुब्बापुर में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। बुधवार की रात को असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पता चलने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मंसूरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने सहयोग करके दूसरी प्रतिमा मंगाकर स्थापित की गई। ग्राम प्रधान मनोज कुमार और पूर्व प्रधान दुष्यंत त्यागी का कहना है कि दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।
थाना प्रभारी रोजन त्यागी ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा को खंडित कर दिया था। दूसरी प्रतिमा मंगाकर स्थापित करा दी गई है। गांव में पूरी तरह से शांति है।