{"_id":"66d4bbcd33a516baf3082fd4","slug":"khubbapur-slap-case-hearing-in-supreme-court-today-trust-takes-responsibility-for-studies-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129007-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुब्बापुर थप्पड़ कांड : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, ट्रस्ट ने ली पढ़ाई की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुब्बापुर थप्पड़ कांड : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, ट्रस्ट ने ली पढ़ाई की जिम्मेदारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़ कांड की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सईद मुर्तजा ट्रस्ट छात्र की पढ़ाई की जिम्मेदारी ले चुका है। इसके लिए छह माह का शुल्क भी बेसिक शिक्षा विभाग में जमा कराया जा चुका है।
शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पहाड़ा नही सुनाने पर उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई चल रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग को छात्र की पढ़ाई के लिए ट्रस्ट का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सईद मुर्तजा ट्रस्ट ने 28 हजार रुपये जमा करा दिए हैं। अब तक हुई प्रगति के विषय में विभाग की ओर से सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया जाएगा।